नोएडा : नोएडावासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात
ABP Ganga | 08 Aug 2020 11:51 AM (IST)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों को आज नए कोविड अस्पताल की सौगात मिलने वाली है.. सीएम खुद आज नोएडा के सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.. इसके लिए योगी कल देर शाम ही ग्रेटर नोएडा आ गए थे.. जहां प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम ने गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.. बैठक में सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर और विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे... करीब एक घंटे चली बैठक में सीएम ने सभी से कोरोना से निपटने के सुझाव लिए... इसके अलावा सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके इलाके में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की.. अब आज सुबह साढ़े 9 बजे नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद योगी करीब सवा 10 से सवा 11 बजे तक सेक्टर-128 स्थित कोविड-19 के लिए बनाए गए एकीकृत नियंत्रण कक्ष अस्पताल का निरीक्षण करेंगे.. फिर वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.. उसके बाद वहीं से वो गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे.. और फिर सवा 12 बजे सहारनपुर के लिये रवाना हो जाएंगे..