नोएडा : विकास प्राधिकरण ने शुरू की मोबाइल ऐप सेवा
nancyb | 02 Apr 2020 08:09 AM (IST)

लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन, जरूरत का सामान और दवाई उपलब्ध कराने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण ने मोबाइल ऐप्प सेवाएं शुरू की हैं ताकि लोगों को किसी भी काम के लिए घर से बाहर न निकलना पड़े...मोबाइल एप से बुकिंग कर सामान मंगाने की सुविधा मंगलवार से शुरू की गई है...अब जिन लोगों को फोन करने में दिक्कत हो, वे लोग एप से बुकिंग कर सामान मंगा सकते हैं...नोएडा के नाम से बने एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सेक्टर वाइज दुकानदारों की लिस्ट आएगी। वेंडर के नाम और नंबर के लिए सेक्टर ओर सामान की श्रेणी चुननी होगी। इसके बाद करीबी दुकानदारों की लिस्ट और फोन नंबर आएंगे। इसके बाद अपने सामान की बुकिंग कर सकते हैं...।