नोएडा : शहर के 2 बड़े स्कूलों को बंद किया गया
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 05:43 PM (IST)

कोरोना वायरस का कहर यूपी में भी पहुंच चुका है.. यूपी के कई जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं.. दिल्ली से सटे नोएडा में तो कोरोना की दहशत इतनी हो गई है कि यहां के 2 नामी स्कलों को बंद कर दिया गया.. असल में इटली से नोएडा आए शख्स में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए.. जिसकी जांच कराने पर उसमें वायरस की पुष्टि हुई.. जिसके बाद हड़कंप मच गया.. असल में ये फैलने वाली बीमारी है.. लिहाजा स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है.. और बाहर से हर आने वालों की जांच की जा रही है.. आपको बतादें कि इसके लिए जिला अस्पताल में 3 डॉक्टर और 10 नर्स तैनात किए गए हैं.. जो ऐसे मरीजों की गहनता से जांच कर रहे हैं..