कुपोषण मामले में NHRC का नोटिस
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 06:01 PM (IST)

कुपोषण से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में एनएचआरसी ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है... मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक के ओझागांव में कुपोषण से छह साल में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है... इस गांव में रहने वाले हरिश्चंद्र की पत्नी और तीन बेटियों की मौत पिछले छह साल में हो चुकी है...हरिश्चंद्र का आरोप है कि उनके पास ना तो खेती के लिए जमीन है और ना ही घर में खाने के लिए अनाज... जिसकी वजह से उसके परिवार के सभी सदस्यों की मौत कुपोषण की वजह से हुई है... मामले का खुलासा तब हुआ, जब वो अपनी चौथी कुपोषित बच्ची को लेकर इलाज के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचा...पीड़ित की फरियाद के बाद अब सरकारी अमला जांच में जुट गय़ा है... ासाथ ही पीड़ित की मदद की भी कोशिशें की जा रही है...