अगले 15 दिन...यमुनोत्री आने पर संकट !
ABP Ganga | 09 Oct 2020 09:09 AM (IST)

यमुनोत्री धाम की यात्रा करने आ रहे श्रधालुओ के लिए अच्छी खबर नहीं है.... धाम में आने वाले श्रधालुओ को अब बडकोट और जानकी चट्टी में ही रोका जा रहा है.....यमुनोत्री पैदल मार्ग के भनेली गाड ऋषि गंगा के पास लगातार पहाड़ी से चट्टानी मलवा और पत्थर गिर रहे हैं ....जो पैदल मार्ग के 250 मीटर हिस्से को क्षतिगस्त कर मार्ग को पूरी तरह मलवे में तब्दील कर चुका है.....जहां किसी भी तरह आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को यात्रा रोकने का कदम उठाया गया है, तहसील प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी से अगले 15 दिनों तक यात्रा रोके रखने को अनुमति मांगी गयी है अनुमति मिलते ही यमुनोत्री यात्रा में अगले 15 दिनो तक ब्रेक लगना तय है फिलहाल पिछले तीन दिनों से यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रखी है...