यहां अग्निशमन उपकरण बने शो पीस, कभी भी हो सकता है हादसा। Udhamsingh Nagar
ABP Ganga | 26 Oct 2020 12:18 PM (IST)

उधम सिंह नगर जिले के राज्यकर विभाग के कार्यालय में अग्निशमन उपकरण मात्र शोपीस बने हुए हैं। विभाग की ओर से की जा रही अग्निशमन के उपकरणों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित राज्यकर विभाग के कार्यालय में लगे आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस ही नहीं है। कार्यालय में टंगे गैस सिलेंडर मात्र कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं गैस ना होने के चलते कार्यालय में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।