नेपाल की बारिश ने बढ़ाई टेंशन
ABP Ganga | 25 Sep 2020 10:43 AM (IST)

नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही भारी बारिश का खामियाजा कुशीनगर के लोग भुगत रहे हैं....नेपाल के बाल्मीकि नगर बैराज से लगभग 4.12 लाख क्यूसेक पानी एकबार फिर छोड़ा गया है जिससे गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को फिर पार कर गया है....गंडक नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है जिससे लगभग एक दर्जन गाँव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं....इन गांवों में रहने वाले ज्यादातर लोग ऊंची जगहों पर पलायन करने को मजबूर हैं...