नरेंद्र मोदी दूसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए कौन हो सकते हैं उनके मंत्रिमंडल में शामिल
ABP News Bureau | 29 May 2019 09:21 PM (IST)

कुछ घंटों बाद नरेंद्र दामोदर दास मोदी उतनी ही शान से शपथ लेने वाले हैं, जितनी शानदार उन्होंने जीत हासिल की है। मोदी सरकार की दूसरी पारी भी पहले से ज्यादा जोरदार रहने वाली है। ऐसे में मोदी का मंत्रिमंडल भी बहुत अहम हो जाता है। शपथ ग्रहण से ऐन पहले इस वक्त हर किसी के ज़ेहन में मोदी के मंत्रिमंडल का खाका तैर रहा है।