नंदिता ने हासिल किया 19वां स्थान
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 01:24 PM (IST)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित हुई न्यायिक सेवा सिविल परीक्षा में पौड़ी की नंदिता ने 19 वां स्थान हासिल किया है। नंदिता का कहना है कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। साथ ही नंदिता ने इस कामयाबी का श्रेय अपने टीचर्स और परिवार के लोगों को दिया है। नंदिता का हना है कि जज बनने के बाद वो अपनी ड्यूटी को इमानदारी से करेंगी।