अनाज मंडी अग्निकांड- मौत से पहले मुशर्रफ की आखिरी कॉल
manishn | 09 Dec 2019 01:33 PM (IST)

दिल्ली अग्निकांड में बिजनौर के मुशर्रफ की मौत हो गई है। इस घटना के वक्त मुशर्रफ ने अपने दोस्त को कॉल किया था। वो रायपुर सादात के टांडा माइदास का रहने वाला था। इस कॉल में उसने दोस्त से फोन पर बताए थे आखिरी वक्त के हालात। बतादें अनाज मंडी अग्निकांड में 43 लोग मारे गए थे इसमें पांच यूपी के रहने वाले थे।