राह में कत्ल, कठघरे में पुलिस
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 07:07 PM (IST)

आपके घर से कोई गुम हुआ है...तो सबसे पहले आप कहां जाएंगे...यहां...मतलब पुलिस के पास...ठीक यही गौरव की पत्नी प्रीति ने किया था 6 जनवरी की उस सर्द काली रात को...लेकिन प्रीति अपने उस कदम को सबसे बड़ी गलती मानती है...इसका अहसास उसे हुआ अपने पति की लाश देखकर...अब प्रीति के सुलगते सवालों के जवाब किसी कानून के रखवालों के पास नहीं...क्योंकि वो मानती है कि अगर उस रोज वो पुलिस की बजाय दोस्तों को बुलाती तो शायद गौरव चंदेल यानि उसका पति आज इस दुनिया में होता...तो क्या वाकई पुलिस के पास जाना आम आदमी की सबसे बड़ी गलती है...अगर नहीं तो प्रीति के इन सुलगते सवालों का कोई जवाब क्यों नहीं देता....