मेढ़ काटने काटने के विवाद में हत्या
nancyb | 07 Apr 2020 08:58 AM (IST)

मुजफ्फरनगर में मेढ़ को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या कर दी गई... मामला रतनपुरी थानाक्षेत्र का है... जानकारी के मुताबिक चंद्रपाल का पड़ोसी अपने खेतों की ट्रेक्टर से जुताई कर रहा था.. इस दौरान चंद्रपाल के खेतों की मेढ़ कट गई... जिसकी चंद्रपाल ने जब शिकायत की, तो आरोपी किसान विवाद करने लगा और चंद्रपाल की गर्दन पर फावड़े से हमला कर दिया और फरार हो गया.. जिसके बाद आसपास के लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया...