डॉन Mukhtar Ansari का इंतजार कर रही हैं यूपी की सलाखें। Mukhtar Ansari | ABP Ganga
ABP Ganga | 27 Mar 2021 08:12 AM (IST)

पूर्वांचल के माफिया डॉन और बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में यूपी की जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है और कहा है कि मुख्तार को किस जेल में रखना है इसका फैसला प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट लेगी। तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बांदा जेल अधीक्षक को भी मुख्तार अंसारी को जेल में रखे जाने को लेकर तैयारी करने को कहा है। दरअसल बांदा जेल से ही मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। फिलहाल मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी अभी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। #MukhtarAnsari#UPPolice#ABPGanga