'अनुच्छेद 370 हटाकर नेहरू सरकार की गलती ठीक की'
manishn | 30 Sep 2019 03:52 PM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था कि कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भूल की थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अमित शाह के सुर में सुर मिलाए हैं। नकवी ने कहा कि उस वक्त की गलती को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर ठीक कर दिया है।