मेहनत पर अपनों से टकराव। मुद्दे की बात
manishn | 17 May 2020 04:48 PM (IST)

सरकार की व्यवस्था में आपके सहयोग की अपेक्षा है...क्योंकि सवाल आपके हित का है...ऐसा सरकार का मानना है...ये बात अलग है कि हितों की बात करते हुए सरकारों की नीयत पर आप सवाल उठाएं...जैसे कि इन दिनों मजदूरों को लेकर विपक्ष उठा रहा है...श्रम कानून में बदलावों के बहाने...अब इस मोर्चे पर उसे साथ मिलता दिख रहा है भारतीय मजदूर संघ का...जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रमिक इकाई है...उसने भी सरकार के फैसले की मुखालफत की है...