मुद्दे की बात: DHFL घोटाले के घालमेल में ब्रोकर कंपनियां
manishn | 10 Dec 2019 10:05 PM (IST)
यूपी में आज का बड़ा मुद्दा ये है कि डीएचएफएल में घोटालों की जांच में 4 और ब्रोकर कंपनियों तक आंच पहुंच चुकी है.. ईओडब्ल्यू के फंदे में फंसे पंकज गिरी खुलासे पर खुलासा कर रहा है.. लेकिन फिर भी ईओडब्ल्यू का शक पंकज गिरी पर गहरा है.. क्योंकि पंकज गिरी ने निशू नाम से कई दस्तावेज बनाए थे.. और डीएचएफएल में निवेश के लिए फर्जी कंपनियों के मकड़जाल को पंकज गिरी ने ही तैयार करवाया था.. अब पंकज गिरी से पूछताछ के आधार पर उन चार्टर्ड अकाउंटेंट को रडार पर लिया जा रहा है.. जिन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए डीएचएफएल में निवेश कराया..