एक तो भ्रष्टाचार ऊपर से उसमें भी चल रहा भेदभाव ! | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 29 Nov 2020 10:57 PM (IST)

प्रदेश सरकार की मंशा अगर विकास की लकीर खींचने की है तो फिर उसमें अधिकारियों का रवैया कितनी बड़ी बाधा है. इसे समझने के लिए तमाम उदाहरण मौजूद हैं लेकिन फिलहाल हम आपको बस्ती जिले की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं. जहां विकास प्राधिकरण की मनमानी की कहानियां लोग सुना रहे हैं. ये मनमानी इस तरह की है कि प्राधिकरण के अधिकारी अपनी ही जेबें भरने में जुट गए हैं.