बच्चे पर मां की ममता नहीं 'बर्बरता'
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 07:14 PM (IST)

अमरोहा से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है.. यहां के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर में सौतेली मां ने अपनी सौतेली बेटी पर इतना कहर बरपाया कि पीटते-पीटते उसे अधमरा कर दिया...तस्वीर को देखकर आप भी कांप जाएंगे...हालत गंभीर होने की वजह से गांव वालों ने उसको पुलिस बुलाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया...जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है...बच्ची का आरोप है कि उसकी ये हालत उसकी सौतेली मां ने की है...इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है