Corona Attack: 24 घंटों में एक बार फिर निकले एक लाख से ज्यादा केस| Sign Bulletin
ABP Ganga | 10 Apr 2021 04:37 PM (IST)

यूपी में कोरोना संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। इन बिगड़ते हालातों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कंट्रोल की मुहिम छेड़ दी । लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर में उन्होंने गोरखपुर मंडल के अफसरों के साथ बैठक की। वहीं दूसरी ओर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना की रोकथाम पर सीएम योगी ने दिशा निर्देश दिए।