Varanasi के अरविंद से बोले MODI 'मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता'
ABP Ganga | 27 Oct 2020 12:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पटरी व्यवसायियों (स्ट्रीट वेंडर्स) से वर्चुअल संवाद किया। वाराणसी के लाभार्थी अरविंद से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि मोमोज कैसे बनाते हैं। उन्होंने पूछा कि आपको कैसे मदद मिली। इसपर अरविंद ने बताया कि केवल आधार कार्ड मुझे लोन मिल गया और फिर मेरा काम शुरू हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं बनारत आता हूं तो कोई मुझे मोमोज नहीं खिलाता है।