पर्यटन स्थलों में नहीं होगी टॉयलेट की दिक्कत, मोबाइल शौचालय की शुरुआत। Satpal Maharaj
ABP Ganga | 26 Sep 2020 10:24 AM (IST)

चारधाम यात्रा समेत प्रदेश के दूसरे पर्यटक स्थलों पर टॉयलेट की समस्या नहीं होगी। सरकार कुछ पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर रही है और वहां पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल शौचालय बनाए जाएंगे। इसी के तहत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मोबाइल शौचालय की शुरुआत की। ये मोबाइल शौचालय पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। साथ ही इसमे 2 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है। इनका इस्तेमाल हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान भी किया जाएगा।