BJP विधायक महेश नेगी मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल के बयान दर्ज। Mahesh Negi
ABP Ganga | 16 Sep 2020 10:49 AM (IST)

बीजेपी विधायक महेश नेगी मामले में मंगलवार को एक बार फिर पुलिस कॉन्स्टेबल के बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस ने एहतियातन इन बयानों की वीडियोग्राफी भी की है। जिससे बयान फिर न बदले जाय। आपको बता दें कि कुछ रोज पूर्व सोशल मीडिया में विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला और पुलिस कॉन्स्टेबल के बीच की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस कॉन्स्टेबल ने दबाव में बयान दर्ज करने की बात कही थी।
#MaheshNegi #UttarakhandBJP
#MaheshNegi #UttarakhandBJP