MLA गोविंद कुंजवाल का BJP पर तंज
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 03:36 PM (IST)

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अल्मोड़ा का दौरा किया... इस दौरान उन्होने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने गैरसैंण में राजधानी को लेकर व्यापक जन आन्दोलन किया था... जनभावनाओं को देखते हुए पिछली कांग्रेस की सरकार ने 150 करोड़ रूपये गैरसैंण में विधानभवन और आवासों
और कर्मचारियों के आवासीय भवनों के लिए खर्च भी किया था और 50 करोड़ रूपये सचिवालय भवनों के लिए स्वीकृत किया गया था... लेकिन भाजपा सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में कोई भी काम आगे नहीं बढ़ाया... यह सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर बिल्कुल भी
गंभीर नहीं है...
साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट सत्र काफी कम समय का रखा गया है... इसकी
अवधि भी बढ़ायी जाय..