प्रवासियों को नहीं मिल रही सुविधाएं,अपने पैसों से वापस लौटे प्रवासी
nancyb | 24 May 2020 09:48 AM (IST)

अल्मोड़ा में दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी भी सूबे की त्रिवेंद्र रावत सरकार से नाराज हैं। प्रवासी लोगों का कहना है कि वो अपने पैसों से वापस लौटे हैं। अभी तक अल्मोड़ा जिले में 22 हज़ार से अधिक प्रवासी पहुंच चुके हैं। जिन्हें अलग-अलग जगह पर क्वारंटीन किया गया है।