मिड डे मिल का राशन लाने के लिए खिंचवाया ठेला
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 04:09 PM (IST)

बलिया के सरकारी प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक की लापरवाही वाली तस्वीरें सामने आई हैं.. उन्होंने स्कूली छात्रों से राशन से लदा ठेला खिंचवाया.. असल में पहले तो टीचर ने मिड डे मिल का राशन लाने के लिए ठेले वाले को ढूंढा.. लेकिन जब वो नहीं मिला.. तो बच्चों से ही उन्होंने ठेला खिंचवाना शुरू कर दिया..