फिर शुरू हुई मेट्रो सेवा, जानें जरूरी बातें। Metro Train। Lucknow Metro
ABP Ganga | 07 Sep 2020 08:33 AM (IST)

उधर लखनऊ में साढ़े 5 महीने बाद मेट्रो एक बार फिर से दौड़ती नजर आएगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है. हालांकि इस बार मेट्रो यात्रा के नियमों में कोरोना के संकट को देखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं। मेट्रो की यात्रा करने वाले हर व्यक्ति की गेट पर ही जांच करवाई जाएगी। सैनिटाइजेशन किया जाएगा। मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का होना मेट्रो यात्रा के लिए जरूरी होगा। मेट्रो यात्रा के लिए मिलने वाला टोकन भी अल्ट्रावायलेट रे से सैनिटाइज होगा। आज से लखनऊ में 16 मेट्रो चलेंगी। मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीट पर चिन्हित कर दिया गया है कि कहां बैठना है कहां नहीं।
#MetroTrain #LucknowMetro #MetroService #DelhiMetro
#MetroTrain #LucknowMetro #MetroService #DelhiMetro