UP को अभी और सताएगी सर्दी...ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट| Weather Update | UP news
ABP Ganga | 24 Dec 2020 09:36 AM (IST)

अभी दिसंबर के अंतिम तक आप लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली. यूपी में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है. नोएडा से लेकर शामली तक, वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक, हमीरपुर से लेकर महोबा तक...हर जगह ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी कर रखा है. 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी है. यूपी के लगभग हर जिले में ठंड कड़ाके की पड़ रही है और इस ठंड के साथ-साथ लोगों को कोहरा भी परेशान कर रहा है. कोहरे का असर यातायात पर पड़ रहा है. कोहरे का कारण सड़क पर गाड़ियां रेंगने को मजबूर हैं.