मेगा एडवेंचर फेस्टिवल में 12 राज्यों के 70 कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा | Purab Pashchim
ABP Ganga | 17 Nov 2020 07:54 PM (IST)

पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में 19 से 22 नवंबर तक होने वाले मेगा एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियां पूरी कर लई गई हैं. मेगा एडवेंचर फेस्टिवल पैरा ग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग एंगलिंग क्याकिंग और माउंटेन बाइकिंग के रोमांच से गुलज़ार रहेगा. हजारों की तादाद में लोग इस फेस्टिवल को देखने पहुचेंगे. एडवेंचर फेस्टिवल में सीएम त्रिवेंद्र रावत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. कोरोना दौर में ये पहला ऐसा मेगा इवेंट होगा, जिसमें करीब 12 राज्यों समेत नेपाल को मिलाकर 70 प्रतिभागी एडवेंचर स्पोर्ट का हिस्सा बनेंगे और अपनी प्रतिभा का हुनर बिखेरेंगे