उस शख्स से मिलिए जिसने ज्ञानवापी मस्जिद के जमीन घोटाले का किया खुलासा
ABP News Bureau | 25 May 2022 02:09 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद की 140 साल पुराने खसरा की एक कॉपी सामने आई है, जिसे लेकर ये बड़ा दावा किया गया है. इस खसरे में मस्जिद की जमीन 31 बिस्वा बताई गई है. जबकि कोर्ट कमिश्नर के सर्वे में मस्जिद की जमीन सिर्फ 14 बिस्वा ही बताई गई. इसे लेकर अब कहा जा रहा है कि कमेटी की तरफ से आधी जमीन बेच दी गई. सुनवाई से ठीक पहले जमीन घोटाले का ये खुलासा काफी अहम साबित हो सकता है. फिलहाल इंतजामिया कमेटी की तरफ से इसे लेकर कोई भी सफाई सामने नहीं आई है.