Meerut: बंद मकान में महिलाएं बना रही थी पटाखे, लाखों का माल जब्त | ABP Ganga
ABP Ganga | 01 Nov 2020 03:39 PM (IST)

मेरठ में अवैध पटाखा बनाने वालों पर एक्शन लिया गया है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं. बंद मकान में महिलाएं पटाखे बना रही थीं. मौके से लाखों के पटाखे पुलिस ने जब्त किए. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया. बता दें कि मकान में हुए धमाके के बाद मेरठ पुलिस ने ये एक्शन लिया है. वहीं, मवाना, सरधना, लावड़ और परीक्षितगढ़ में भी छापेमारी की गई है.