CAA Protest: मेरठ को जलाने वाले Wanted दंगाइयों की तस्वीर जारी
nancyb | 23 Dec 2019 01:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को सीएए के खिलाफ हुए बवाल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेरठ के उपद्रवियों की फोटोजारी की है। मेरठ हिंसा बवाल के बाद 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 180 लोगों को नामजद किया गया है। अबतक 52 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन की जांच एसआईटी करेगी। किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो इसलिए SIT को जांच की जिम्मेदारी दी गई है । इस हिंसा ने मेरठ में 5 लोगों की जान ले ली है। हिंसा में हुई मौत के आरोपियों पर 302 के तहत कार्रवाई होगी।