✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Meerut - हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

ABP Ganga  |  02 Sep 2020 11:12 AM (IST)
ABP News
मेरठ में देर रात ब्रह्मपुरी थाने के हेड मोहर्रिर मांगेराम ने  शाम को थाने के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को नीचे उतारा।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर निवासी हेड कांस्टेबल मांगेराम (50वर्ष) ब्रह्मपुरी थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे और थाना परिसर के क्वार्टर में रहते थे। उनके पास मालखाने का चार्ज था।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे मांगेराम अपने परिजनों से फोन पर बातचीत कर क्वार्टर में चले गए थे। उनके साथ रहने वाला सिपाही अजय रात करीब नौ बजे ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

आपको बता दे अजय ने मांगेराम को कई आवाज दीं, कॉल भी किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अजय ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर छत के पंखे के हुक पर मांगेराम का शव लटका मिला। अजय का शोर सुनकर थाने का स्टाफ कमरे पर पहुंच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Meerut - हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.