मायावती का मॉब लिंचिंग को लेकर BJP पर वार
ABP News Bureau | 13 Jul 2019 03:54 PM (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मॉब लिंचिंग को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने कहा की मॉब लिंचिंग एक भयानक बीमारी है। मायावती ने यह भी कहा की मॉब लिंचिंग को लेकर केंद्र सरकार उदासीन है। केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होता। बता दें की यूपी में मॉब लिंचिंग को लेकर विधेयक लाया गया है, जिसका स्वागत मायावती ने किया और साथ ही बीजेपी पर भी वार किया।