मथुराः दंपत्ति ने होटल में खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर | ABP Ganga
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 09:03 AM (IST)

मथुरा में एक दंपत्ति को बेहोशी की हालत से होटल के कमरे से निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर खा लिया था। जिसके बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी दिल्ली से मथुरा आए थे।