शहीद विकास का हुआ अंतिम संस्कार
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 07:16 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए बाँदा के crpf जवान विकास कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लामा में किया गया... शहीद के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा... इस दौरान सीआरपीएफ के कई अधिकारी और जिले के आलाधिकारी भी शामिल हुए और शहीद को अंतिम विदाई दी...शहीद विकास बीजापुर में crpf की कोबरा 204 बटालियन में तैनात थे... जो 10 फरवरी को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे...शहीद विकास अपने पीछे माता ,पत्नी और दो भाइयों को छोड़ गए हैं... विकास के पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है... शहीद विकास की शादी के अभी एक वर्ष भी पूरे नही हुए हैं... उनकी शादी बीते साल 22 फरवरी को हुई थी...प्रदेश सरकार ने शहीद के परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है... इसके अलावा उनके गांव में शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाएगी...