Vikas Dubey Encounter: शहीद सब इंस्पेक्टर नेबूलाल के पिता बोले- गद्दार पुलिसवालों को मिले सख्त सजा
ABP Ganga | 10 Jul 2020 02:33 PM (IST)
कानपुर कांड में शहीद हुए प्रयागराज के शहीद सब इंस्पेक्टर नेबूलाल के परिजनों ने विकास दुबे के मारे जाने पर संतुष्टि जताई है. उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया और कहा कि इस केस से जुड़े अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए. उनके पिता ने कहा कि गद्दार पुलिस वालों को भी सख्त सजा दी जाए.