किसी और को फंसाने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश | High Alert | ABP Ganga
ABP News Bureau | 31 Oct 2019 08:30 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, जिसपर अपनी ही किडनैपिंग का षड्यंत्र रचने का आरोप है। ये शख्स इतना शातिर था कि अपने अपहरण की घटना को सच दिखाने के लिए इसने अपने पैरों में अपने ही हाथों के कील तक ठोंक दी थी। ताकि पुलिस ये यकीन कर ले की जो बात आरोपी कह रहा है वो सही है लेकिन आखिरकार ये सामने आ ही गया कि साजिश का पूरा तानाबाना आरोपी ने किसी और को फंसाने के लिए बुना था।