नदी के पुल पर लटके 'सनकी' का हाईवोल्टेज ड्रामा, सुसाइड की देने लगा धमकी | Lucknow | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 06:36 PM (IST)

लखनऊ के महानगर के गोमती नदी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोमती के ऊपर जाल से लटक कर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की और सुसाइड करने की धमकी देने लगा. मौके पर वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई है. वहीं, युवक को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की. हालांकि, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को जाल से नीचे उतारा जा सका.