गाजियाबाद में युवक की पीट पीटकर हत्या
ABP News Bureau | 14 Jun 2019 07:37 PM (IST)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ है कि शख्स के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया। मामला मोदीनगर थाने का है। जानकारी पाकर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।