लखनऊ में रेप के बाद पीड़िता को जहर खिलाने का आरोप
manishn | 08 Dec 2019 02:18 PM (IST)

उन्नाव के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दरिंदगी देखने को मिली है। लखनऊ में एक युवती का उसकी दिव्यांग मां के सामने बलात्कार किया गया है। दिल दहला देने वाली ये घटना मड़ियांव के ककौली गांव की है। रेप के बाद पीड़ितो को जहर खिलाने का भी आरोप है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।