Makar Sankranti 2021:Prayagraj में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ABP Ganga | 14 Jan 2021 12:44 PM (IST)

प्रयागराज में मकर संक्रांति से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलने वाला आस्था का मेला 'माघ मेला' कोरोना महामारी के बीच गुरुवार से संगम की रेती पर शुरू हो गया. संक्रमण और ठंड और कोहरे पर आस्था भारी पड़ रही है. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पुण्य डुबकी लगाती नजर आई. माघ मेला के पहले स्नान पर्व यानी मकर संक्रांति पर संगम सहित गंगा और यमुना के सभी स्नान घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हो गया. सुबह के समय संगम और आसपास के घाटों पर श्रद्धालु कम नजर आए. लेकिन सुबह सात बजे के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.