Mahoba के SP रहे Manilal Patidar की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी | ABP Ganga
ABP Ganga | 30 Sep 2020 04:54 PM (IST)

महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमों की दबिश दे सकती है. दिल्ली-गुजरात-राजस्थान में मणिलाल के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी. मुख्यमंत्री के आदेश पर दबिश की कार्रवाई जारी है. बता दें कि मणिलाल पाटीदार मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले है. महोबा में अलग-अलग थानों में मणिलाल पाटीदार पर 2 FIR दर्ज. मणिलाल पाटीदार 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं.