विश्वकप 2019 के बाद क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी M.S Dhoni
ABP News Bureau | 03 Jul 2019 03:03 PM (IST)

2019 विश्वकप के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रिटायर हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है।इस वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। खास तौर पर वर्ल्ड कप में धोनी का खराब प्रदर्शन कई बार टीम इंडिया के लिए भी भारी पड़ रहा है। वर्ल्ड कप में चुने जाने से पहले से ही ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नमेंट के बाद रिटायर हो सकते हैं।