Mahashivratri: Haridwar Kumbh में पहले शाही स्नान की धूम, Varanasi में दिखी ऐसी रौनक
ABP Ganga | 11 Mar 2021 09:33 AM (IST)

आज महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ आज शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ आज हरिद्वार में कुंभ का पहला शाही स्नान है और आज आस्था की डुबकी लगाने के लिए भक्त पहुंच चुके हैं. हर तरफ सुरक्षा के लिहाज से जबरदस्त इंतजाम देखने को मिल रहा है. देखिए अलग-अलग जगहों से शिवालयों की तस्वीरें.