गुजरात जेल में धड़ल्ले से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है बाहुबली अतीक, ऑडियो वायरल | ABP Ganga
amitmi | 09 Dec 2019 09:54 PM (IST)

माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की जेल बदले जाने के बावजूद सलाखों के पीछे से उसके कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात की अहमदाबाद जेल शिफ्ट किया गया अतीक वहां भी बेखौफ होकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और जेल के अंदर से ही लोगों को धमका रहा है।