मदरसा की तालीम पर संग्राम क्यों?| Uttar Maange Pradesh| Usha Thakur | ABP Ganga
ABP Ganga | 21 Oct 2020 07:15 PM (IST)

आखिर क्या वजह है कि गाहे-बगाहे ऐसे बयान दे दिए जाते हैं, जिनसे केवल माहौल खराब होता है. इसके सिवा कुछ हासिल नहीं होता. इस बार बयान मध्यप्रदेश से आया है लेकिन सवाल पूरे देश में उठ खड़े हुए हैं. दरअसल मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने मदरसों को आतंकवादी पैदा करने वाली फैक्ट्री बता दिया है. हालांकि इस तरह के बयान ऊषा ठाकुर ने पहली बार नहीं दिए हैं. ये उनकी आदत में शुमार है, लेकिन सवाल ये है कि क्या किसी की आदत के आहाते में तालीम और सौहार्द को झोंका जा सकता है. सवाल ये है कि आखिर तालीम को आंतक के कनेक्शन में क्यों जोड़ा जा रहा है.