लखनऊ: चालान से बचने के लिए ट्रैफिक सिपाही घूस लेते हुआ कैद, ऐसे गिरी गाज
nancyb | 10 Sep 2019 10:03 AM (IST)

लखनऊ में एबीपी गंगा की खबर का बड़ा असर हुआ है. यहां रिश्वत लेते हुए पुलिसवाले की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने घूसखोर सिपाही के खिलाफ एक्शन लिया है. एसएसपी ने हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही मामले में एसपी टीजी को पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच सौंप दी गई है. मामला गोमती नगर के शहीद पथ पर ओवर ब्रिज के नीचे का है. जहां सिपाही का चालान ना काटने के एवज में घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था और इसी वीडियो पर एसएसपी ने कार्रवाई की है..