Lucknow: सरोजनी नायडू पार्किंग में कहीं चोरी की गाड़ियां तो नहीं ?| ABP Ganga| High Alert |ABP Ganga
ABP Ganga | 22 Oct 2020 10:09 PM (IST)

अब एक सन्न कर देने वाली खबर का जिक्र होगा राजधानी लखनऊ से. जो आपके सामने आना बेहद जरूरी है, क्योंकि हो सकता है कि आप भी शातिरों के इस खेल का शिकार हुए हों. हम बात कर रहे हैं सरोजिनी नायडू पार्किंग की. जहां एक नहीं बल्कि 90 लावारिस गाड़ियों के मिलने से हड़कंप मच गया है. हड़कंप की वजह वाजिब भी है, क्योंकि ये पार्किंग शहर के डीएम आवास के ठीक सामने है. अब लखनऊ पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है 90 लावारिस गाड़ियों की पहेली को सुलझाने की.