जानिए नए ट्रैफिक नियमों पर क्या कहते हैं लखनऊ के लोग ?
ABP News Bureau | 03 Sep 2019 08:04 PM (IST)

1 सितंबर 2019 से नए यातायात नियम लागू हो गए हैं। इन नियमों के मुताबिक अब पहले की तुलना में नियम तोड़ने पर कई गुणा चालान भरना पड़ेगा। जुर्माना राशि बढ़ जाने को कुछ लोग गलत बता रहे हैं तो कुछ लोग इस बात का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ का ये भी कहना है कि जुर्माना राशि का उपयोग अगर सड़कें बनाने और सुविधाएं को दुरुस्त करने में होता है तो ठीक है।