लखनऊ : लखनऊ में ओले...ओले
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 06:59 PM (IST)

लखनऊ में आज दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ खूब ओले भी गिरे । लखनऊ वालों के लिए ओलावृष्टि का यह नजारा अपने आप में चौंकाने वाला था। क्योंकि पूरी सड़क पर सफेद ओले की चादर सी बिछ गई। ऐसा नजारा अक्सर शिमला, मसूरी और नैनीताल में देखने को मिलता है । लोग उत्सुक होकर अपने दफ्तरों से बाहर निकल आए ।